{"_id":"61ec44eb2951fd208546ecba","slug":"tet-will-be-held-today-at-86-centers-under-tight-security-ambedkar-nagar-news-lko6146487148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में 86 केंद्रों पर आज होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में 86 केंद्रों पर आज होगी टीईटी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा को लेकर विवरण चस्पा करते कर्मचारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व तीसरी आंख की निगरानी के बीच जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी टीईटी देंगे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश देना शुरू हो जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटे पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। एंड्रॉयड मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति किसी को भी नहीं होगी। यहां तक कि सचल दल या फिर जांच करने के लिए पहुंचने वाली किसी भी टीम के सदस्य को भी मोबाइल केेंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी परीक्षार्थी मेें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें अलग कक्ष में बिठाया जाएगा।
टीईटी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केेंद्र के मुख्य गेट से लेकर कक्ष के अंदर तक दो बार जांच के दौर से गुजरना होगा। 23 जनवरी को टीईटी के लिए जिले में कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 45 हजार 246 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में 49 केंद्रों पर 26 हजार 125 परीक्षार्थी, जबकि दूसरी पाली में 33 परीक्षा केंद्रों पर 19 हजार 121 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले संबंधित केंद्र पर प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटे पहले केंद्र के मुख्य गेट को बंद कर दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करना दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके अलावा पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगाह में निपटेगी। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
डीएम ने संभाल रखी है कमान
टीईटी को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की कमान स्वयं डीएम सैमुअल पॉल एन ने संभाल रखी है। वे लगातार न सिर्फ जरूरी बैठकें कर रहे थे, वरन बीते दिन उन्होंने सभी एसडीएम, केंद्र व्यवस्थापकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जरूरी फीडबैक लिया। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मूल प्रमाणपत्र लेकर पहुंचें केंद्र
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार टीईटी देने वाले परीक्षार्थियों को मूल प्रमाणपत्र लेकर केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि किसी परीक्षार्थी के पास मूल प्रमाणपत्र नहीं हैं, तो उसे वहां शपथपत्र देना होगा। इसमें उसे यह दिखाना होगा कि वह किसी कारणवश मूूल प्रमाणपत्र नहीं ला सका है। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी। हालांकि कोशिश यही की जाए कि मूल प्रमाणपत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। मूल प्रमाणपत्रों की जांच केेेंद्र व्यवस्थापक करेंगे। इसके बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा।
केंद्र में कोई भी नहीं ले जा सकेगा एंड्रॉयड फोन
टीईटी को सकुशल निपटाने के लिए कोई भी व्यक्ति केंद्र में एंड्रॉयड फोन लेकर नहीं जा सकेगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सिर्फ केेंद्र व्यवस्थापक को कीपैड वाले मोबाइल को चलाने की अनुमति होगी। इसके अलावा यदि सचल दल या कोई अन्य टीम जांच के लिए परीक्षा केेंद्र मेें प्रवेश करती है, तो उसे मोबाइल वाहन में ही छोड़ना होगा। केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।
कक्ष निरीक्षक को मिलेगी पीपीई किट
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार गत दिवस डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया था कि केेंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान यदि उन्हेें किसी भी परीक्षार्थी में कोरोना संक्रमण की संभावना दिखे, तो उस परीक्षार्थी को अलग कक्ष में बिठाया जाए। साथ ही उसमें कक्ष निरीक्षकों को पीपीई किट पहनाकर ही कक्ष में जाने दिया जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पहले दो पीपीई किट ब्लॉक मुख्यालय से प्राप्त कर लें।
सभी तैयारियां पूरी
टीईटी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं। परीक्षा को लेकर शासन की ओर से जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।
-प्रवीण मिश्र, डीआईओएस