{"_id":"04921e2022d0a2a1d09e11d0d2bd41a3","slug":"termite-were-licked-ballots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतपत्रों को चाट गए दीमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्रों को चाट गए दीमक
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
13 मतपत्रों को दीमक ने इस तरह खा डाला था कि उनकी गिनती ही नहीं हो पायी। जो अन्य मतपत्र भी दीमक ने खराब कर दिया था, उसे सभी अभिकर्ताओं की सहमति से गिना गया।
विज्ञापन
रविवार को रामनगर विकास खण्ड में पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया सुचारु ढंग से चल रही थी। इसी बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना के लिए जब पहाड़पुर कौड़ाही बूथ संख्या 121 की मतपेटिका खुली, तो उनमें से निकले 13 मतपत्र ऐसे निकले, जिसे दीमक चट गए थे।
विज्ञापन
यह देख मतपत्रों की गिनती में लगे कर्मचारी सन्न रह गए। जानकारी होने पर संबंधित प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता भी वहां पहुंच गए। कुछ देर के लिए इस टेबल पर मतों की गिनती रोक दी गई।
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट व तहसीलदार आलापुर रमेशचंद्र मौर्य ने बताया कि कुछ मतपत्र ही प्रभावित हुए थे, लेकिन उनमें मुहर साफ दिख रही थी। इस कारण सभी अभिकर्ताओं की सहमति से उन्हें गिनती में शामिल किया गया। परिणाम की घोषणा भी कर दी गई।किसी ने कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई।
बताते चलें कि रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज विकास खण्ड में प्रथम चरण में बीते 9 अक्तूबर को हुआ था। रामनगर विकास खंड की मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में रखा गया था।
माना जा रहा है कि जिस कमरे में मतपेटिका रखी गई थी, उसमें नमी होने के चलते ही दीमक लग गया। देर सायं अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि मतपत्र मामूली तौर पर प्रभावित थे। सभी की सहमति से मतों की गिनती हुई और इसके बाद परिणाम भी घोषित हुआ।