फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ten deaths from dengue, the Health Department is telling two

डेंगू से मौतें हुईं दस, स्वास्थ्य विभाग बता रहा सिर्फ दो

Fri, 07 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ten deaths from dengue, the Health Department is telling two
dengue - फोटो : Demo Pic

जिले में तेजी से डेंगू फैलने के बावजूद जिला अस्पताल व सीएचसी में अभी भी इसके इलाज की सुविधा नहीं है। सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ही इसके इलाज की व्यवस्था है। हालांकि डेंगू के लक्षणों की जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल में भी है।

विज्ञापन


यूं तो जिले में अब तक डेंगू से कुल दस मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से अब तक सिर्फ दो मौत ही हुई हैं। जांच व इलाज से इतर बात की जाए तो भी इस रोग पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा या फिर प्रशासन के पास कोई कार्य योजना नजर नहीं आती। डेंगू से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


यूं तो जिले के सभी पांच तहसील क्षेत्रों में दर्जनों लोग इस रोग से पीड़ित हैं लेकिन भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र सर्वाधिक पीड़ित वाले इलाकों में शामिल है। बीते दिनों जलालपुर में भी डेंगू के तेजी से फैलने की बात सामने आई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद बताया था कि वह सामान्य बुखार का मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच जब एक तरफ लोगों में डेंगू को लेकर दहशत का माहौल है तब भी इलाज की सुविधा न तो जिला अस्पताल में उपलब्ध है और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में फैले कुल नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में। जिले में सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ही डेंगू के इलाज की सुविधा है। हालांकि वहां जाने की बजाए ज्यादातर लोग लखनऊ, वाराणसी या आजमगढ़ का रुख करने को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

डेंगू के इलाज की सुविधा जिले में सिर्फ मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपलब्ध है तो जांच की सुविधा यहां के अलावा जिला अस्पताल में भी है। मरीजों व तीमारदारों का कहना है कि यदि सीएचसी में भी जांच की व्यवस्था हो जाए तो भी उन्हें काफी हद तक राहत मिल सकती है। दो माह में जिले में डेंगू से कुल दस मौत हो चुकी है जिनमें भीटी तहसील क्षेत्र छह, टांडा में दो व जलालपुर में दो लोगों की मौत शामिल है।

हालांकि स्वास्थ्य महकमा सिर्फ टांडा में ही दो मौत होना स्वीकार कर रहा है। इलाज व जांच को लेकर संवेदनशील न होने के अलावा प्रशासन जिले में डेंगू से बचाव को लेकर कोई जागरूकता अभियान भी नहीं चला सका है।

न तो स्वास्थ्य विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारी घर-घर जाकर कोई  जानकारी दे रहे हैं और न ही विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा ऐसा कोई प्रयास ही किया जा रहा है। जागरूकता की जो जरूरत बनी हुई है, उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पूरी तरह उदासीन है।


सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया किजिले में दो माह के भीतर सिर्फ टांडा में डेंगू से दो मौत हुई है। अन्य जो भी मौत हुई है, वह दूसरी बीमारियों व कारणों से हैं। जांच में जिनमें डेंगू के लक्षण मिले, उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोग को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed