फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Temple

लगभग 300 वर्ष से आस्था का केंद्र है मां काली का मंदिर

Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temple
फोटो 17, अंबेडकरनगर के शहजादपुर स्थित काली मंदिर में पूजन अर्चन करते पुजारी अवधेश दास। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के शहजादपुर के पंडाटोला स्थित शिवालय घाट का मां काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। लगभग 300 वर्ष पूर्व स्थापित इस मंदिर में आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं जबकि स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच किसी नए व विशेष कार्य को शुरू करने के दौरान यहां माथा टेकने की परंपरा है। यह पूरा क्षेत्र पर्यटक स्थल घोषित हो चुका है, लेकिन विकास नहीं हो पा रहा है। करीब तीन दशक पूर्व 1989 में स्थानीय निवासी लल्लनदास ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। शुरू में यहां एक मूर्ति स्थापित थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी बने। इनमें हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, साईंनाथ महाराज मंदिर व शनि मंदिर स्थापित हुआ। मंदिर के पास ही तमसा नदी बहने के चलते यहां भव्यता व विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए डेढ़ दशक पूर्व इसे पर्यटक स्थल घोषित किया गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं की उम्मीद बंधी थी कि अब क्षेत्र का विकास होगा। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हो सका है। मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने बताया कि पुजारी लल्लनदास के बाद उन्होंने यहां की जिम्मेदारी संभाली। बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होती है। नवरात्र में अन्य दिनों के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed