{"_id":"5ff209878ebc3ecd6b4ba567","slug":"tell-the-achievements-of-sp-government-to-the-people-ambedkar-nagar-news-lko558004544","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बताईं सपा सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बताईं सपा सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में परिवर्तन पदयात्रा निकालते सपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही समाजवादी परिवर्तन पद यात्रा का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं। कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारे की मजबूती व तेजी से विकास कार्य सुनिश्चित कराने के लिए अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा। कार्यकर्ताओं ने करमिसिरपुर, नूरपुर व देवसरा आदि गांवों तक पदयात्रा की।
समाजवादी परिवर्तन यात्रा को नेतृत्व कर रहे सिद्धार्थ ने बताया कि यह पदयात्रा का तीसरा चरण था। कई माह से सपा कार्यकर्ता जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर ग्रामीणों को सपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में आम जनता को मिली सुविधाओं की याद दिलायी जा रही है। जनमानस से आह्वान किया जा रहा है कि दोबारा सरकारी सुविधाओं का पारदर्शी और त्वरित गति से लाभ पाने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा।
कहा कि जनमानस की सुरक्षा तय करने के लिए डायल 100, त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एंबुलेंस सेवा का लाभ देने का काम सपा सरकार ने किया है। मौजूदा समय में यह सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। रविवार को कार्यकर्ताओं ने करमिसिरपुर, नूरपुर व देवसरा आदि गांवों तक पदयात्रा निकाली। इस मौके पर सर्वेश यादव, अभिषेक मिश्र, इमरान, सूरज पाण्डेय, अंशुल यादव, अमरीश, हेमंत, गौरव कुमार, अमित, सुभाष तिवारी, विजय मिश्र, प्रमोद पांडेय, दिलीप यादव, अमित यादव, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।