{"_id":"612fba068ebc3eb626306b8a","slug":"tehsildar-got-his-daughter-admitted-in-council-school-ambedkar-nagar-news-lko593634037","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने कराया अपनी पुत्री का परिषदीय विद्यालय में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने कराया अपनी पुत्री का परिषदीय विद्यालय में दाखिला
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय काही डिहवा में अपनी पुत्री का पंजीयन कराते तहसीलदार भीटी ज्ञान?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
भीटी। तहसीलदार भीटी ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने अपनी पुत्री श्रेया का कक्षा एक में प्रवेश कराकर मिसाल पेश की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य अत्यंत बेहतर होता है। सभी को चाहिए कि वे अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराएं। इस बीच छात्रा श्रेया ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर एमडीएम योजना के तहत भोजन भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह तहसीलदार भीटी ज्ञानेंद्र कुमार यादव अपने पुत्री श्रेया को लेकर प्राथमिक विद्यालय काही डिहवा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवेश फॉर्म भरकर अपनी पुत्री का प्रवेश कक्षा एक में कराया। तहसीलदार द्वारा अपनी पुत्री का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कराए जाने की वहां मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। कहा गया कि यदि इसी प्रकार से अन्य अधिकारी भी कदम उठाएं, तो आम नागरिकों का रुझान भी परिषदीय विद्यालयों की तरफ तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि बेटी का प्रवेश दिलाने के बाद तहसीलदार चले गए। इसके बाद श्रेया को कक्षा में एक में अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बैठाया गया, जहां उसने शिक्षा हासिल की। इतना ही नहीं, उसने सभी छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर एमडीएम योजना के तहत भोजन भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।