फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tehsil's increased security, police and PAC forces deployed

तहसील की बढ़ी सुरक्षा, पुलिस व पीएसी बल तैनात

Wed, 20 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tehsil's increased security, police and PAC forces deployed
आलापुर (अंबेडकरनगर)। दो लेखपालों को बर्खास्त किए जाने के बाद आलापुर तहसील की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तहसील प्रशासन को अंदेशा है कि लेखपालों की बर्खास्तगी को लेकर किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। इसी से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्त द्वारा दो लेखपालों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही किए जाने के बाद आलापुर तहसील की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि एसडीएम ने जिन दो लेखपालों के विरुद्ध कार्यवाही की है वह दोनों आलापुर लेखपाल संघ के पदाधिकारी हैं। रामसिधार अध्यक्ष व अनुज प्रताप वर्मा महामंत्री हैं। ऐसे में ऐसे में तहसील के लेखपाल कोई विवाद न खड़ा करें इसके लिए तहसील की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है। बुधवार लोग तहसील पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मियों का पहरा दिखा।
विज्ञापन

तहसील की सुरक्षा का जिम्मा एक एसआई व पांच सिपाही के ऊपर है। इसके अलावा तहसील परिसर में बने सामुदायिक भवन में एक प्लाटून पीएसी को रोका गया है। अचानक तहसील की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों के अनुसार तहसील प्रशासन लेखपालों की बर्खास्तगी के बाद किसी भी विवाद को टालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गयी है। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तहसील की सुरक्षा बढ़ाई गई है। यदि कोई असामाजिक तत्व कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed