फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager killed after gang rape

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या

Mon, 14 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 14 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसे खोजना शुरू किया। घर से कुछ दूरी पर जंगल में वह अस्तव्यस्त दशा में बेसुध पड़ी मिली। आनन-फानन में परिवारीजन उसे उठा कर अस्पताल ले जाने लगे। तभी उसे कुछ समय के लिए होश आया।

विज्ञापन


उसने पिता को आपबीती बताई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम एक युवती नित्यकर्म के लिए जंगल की ओर गई थी। वहां घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने युवकों को पहचान लिया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आस-पड़ोस में पता किया लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो अन्य ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश को निकल पड़े। जब वे घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में पहुंचे, तो वहां युवती अस्तव्यस्त दशा में बेसुध पड़ी मिली। परिवारीजन उसकी हालत देखकर सन्न रह गए।

आननफानन में उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच कुछ देर के लिए युवती को होश आया, तो उसने कराहते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद गला दबा दिया। इतना बताने के बाद उसने दम तोड़ दिया।


युवती की मौत से परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वे प्रदर्शन करेंगे। प्रभारी एसओ अजय मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर गैंगरेप व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed