फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager drowned while taking a bath in the river, died

नदी में नहाते समय डूबा किशोर, मौत

Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while taking a bath in the river, died
टांडा (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी में नहाते समय गुरुवार को एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

टांडा के अल्हदादपुर मोहल्ले के चार-पांच लड़के गुरुवार को करीब तीन बजे आसोपुर घाट पर सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान ताबिश (13) नदी में नहाते समय अधिक गहराई में चले जाने के चलते डूब गया। इस पर साथ में नहा रहे बच्चों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी गोताखोर टीम के कैप्टन सुरेंद्र माझी को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद गोताखोर अभय माझी, अजय माझी, उदयभान, नेबू माझी, प्रवेश कुमार, हनुमान आदि मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बरामद कर लिया। इस दौरान नदी के किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक के नदसी में डूबने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed