{"_id":"613cec878ebc3e1ef2273b7c","slug":"teenager-dies-due-to-vehicle-collision-three-injured-ambedkar-nagar-news-lko595122547","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से किशोरी की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से किशोरी की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोरी की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महरुआ थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी सृष्टि (14) शनिवार को कहीं जा रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच गांव के पास ही वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि करीब दो माह पूर्व सृष्टि के पिता रामआशीष का भी आनंदनगर के निकट रघुनाथपुर के पास एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
उधर, जलालपुर निवासी सुमित्रा (32) पत्नी गोविंद शनिवार को बाजार की तरफ जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी रामसुमेर (45) शुक्रवार देर शाम साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाजार के निकट बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी लालचंद्र (55) शनिवार को सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।