फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team of doctors formed to deal with Omicron

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम बनी

Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors formed to deal with Omicron
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में ओमिक्रान से निपटने को स्थापित पीकू वार्ड में सभी जरूरी तैयारियां हु - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिला अस्पताल में छह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन कर दिया गया है। 40 बेड वाले पीकू वार्ड में ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन के 66 बड़े सिलेंडर भी उपलब्ध करा दिये गए हैं। जरूरत पड़ने पर सर्जन व एनेस्थेटिस्ट की भी ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच ओमिक्रॉन को लेकर इससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अभियान चलाकर आमजन से साफ सफाई के साथ जरूरी एहतियात बरते जाने की अपील की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी अलर्ट मोड में कर दिया गया है।
विज्ञापन

देश में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। इससे निपटने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल में बीते दिनों ही 40 बेड के पीकू वार्ड की स्थापना कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। इस बीच ओमिक्रॉन से पीड़ित होने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से समुचित इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकों की छह सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया। जिला अस्पताल कार्यालय के अनुसार ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिला अस्पताल में डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरके वर्मा, , डॉ. सीएस यादव, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अबुल रहमान व डॉ. अटल बिहारी वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर एंटी सर्जन व एनेस्थेटिस्ट की भी ड्यूटी लगाए जाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन के 66 बड़े सिलेंडर की हुई व्यवस्था
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए जिला अस्पताल में 100 बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए प्लांट का संचालन बीते दिनों ही प्रारंभ कर दिय गया था। इससे पहले 20 बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था थी। इसके बाद भी ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ऑक्सीजन के 66 बड़े सिलेंडर की व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर आमजन से अपील की जा रही है कि जिस प्रकार से कोरोना को लेकर अब तक एहतियात बरतते आ रहे हैं, उसी प्रकार से अब भी एहतियात बरतें। घर से निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। इसके अलावा साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की अपील की जा रही है।

जिला अस्पताल में पूरी हैं तैयारियां
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 40 बेड के पीकू वार्ड की स्थापना के साथ ही चिकित्सकों की छह सदस्यीय टीम का भी गठन कर दिया गया है। आक्सीजन प्लांट के समुचित संचालन के बीच आक्सीजन के 66 जंबो सिलेंडर भी जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed