{"_id":"59db770ca6b4cc2b9df795bced58a1eb","slug":"team-arrived-to-investigate-the-suryamni-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यमणि मामले की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यमणि मामले की जांच को पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी के नेतृत्व में आयी टीम ने वादिनी समेत कई लोगों से मुुलाकात की। उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां अपहृत करने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
मालूम हो कि बीते दिनों हिंदू युवा वाहिनी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव व दो अन्य पर महरुआ थाना क्षेत्र निवासिनी एक दलित महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लंबी उहापोह के बाद मामले में अकबरपुर पुलिस ने उसके क्षेत्र में घटना स्थल होने के कारण तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
तीनों आरोपी इन दिनों मंडल कारागार फैजाबाद में निरुद्ध हैं। इनमें से सूर्यमणि पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। सूर्यमणि ने राज्य मानवाधिकार आयोग से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस पर वहां से जांच के निर्देश हुए थे। इसी क्रम में गुरुवार को आयोग से जुड़े अपर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्र के साथ निरीक्षक आशुतोष शर्मा जांच के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे।
यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन परिसर के एक कक्ष में उन्होंने मामले की वादिनी समेत कई अन्य लोगों से अलग अलग पूछताछ की। प्रकरण को लेकर आवश्यक जानकारी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से भी प्राप्त की।
टीम के दोनों सदस्य इसके बाद महरुआ मार्ग स्थित उस स्थान पर भी गए, जहां पर महिला ने खुद को अपहृत कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एएसपी श्री मिश्र ने जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।