फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers' strike ends on SDM's assurance

एसडीएम के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers' strike ends on SDM's assurance
अंबेडकरनगर। तीन दिन के अंदर बकाया वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के एसडीएम सदर के आश्वासन पर गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर बेमियादी धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया। हालांकि इस बीच चेतावनी दी गई कि यदि शनिवार तक भुगतान प्रक्रिया शुरू न हुई तो सोमवार से फिर से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन माह के बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी आंदोलनरत हैं। तीन दिनों से शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। बीते दिन ही संघ के पदाधिकारियों ने घोषणा की थी कि गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी गुरुवार को तालाबंदी करते, इससे पहले ही एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ सदर अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर डट गए। अरुण सिंह ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने के चलते आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब हम सभी को मजबूर होकर तालाबंदी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने डीआईओएस से वार्ता के बाद शिक्षकों को आश्वस्त किया कि मई के वेतन का तत्काल भुगतान कर दिया जाएगा। उधर, संघ अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना तो समाप्त कर दिया गया है लेकिन यदि शनिवार तक भुगतान नहीं हुआ तो सोमवार से फिर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed