फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers' problems should be solved

शिक्षकों की समस्याएं दूर कराई जाएं

Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers' problems should be solved
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि शिक्षक विभिन्न प्रकार की समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों की समस्याएं जल्द दूर कराई जाएं। कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों की पेेंडेंसी को ऑनलाइन लिए जाने व एनपीएस की दो वर्षों की कटौती को एनपीएस के खाते में अपडेट किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। सुशीलकांत दुबे, आशाराम, संजय तिवारी, अखिलेश प्रताप सिंह आदि ने कहा कि प्रोन्नति वेतनमान का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इसे लेकर जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। यह शिक्षकों के हित में कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed