फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher thrashed by truck

ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा

Mon, 24 Aug 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 24 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच घटना से चंद कदम की दूरी पर मौजूद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसे वाहन सहित थाने ले आई। बाद में पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अन्तर्गत पतौना गांव निवासिनी अनीता 30 पत्नी अंशुमान अकबरपुर नगर के बसखारी मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। प्रतिदिन की तरह सोमवार अपराहन भी वह विद्यालय में पढ़ाने के पश्चात अपने पति अंशुमान के साथ बाइक से घर वापस जा रही थीं।
विज्ञापन


अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहे के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए अंशुमान ने बाइक में ब्रेक लगा दी। इससे पीछे बैठीं अनीता (30) झटका लगने से सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। इससे अनीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के चलते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ एकत्र होते देख ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।


साथ ही चालक व ट्रक को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed