फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tazias buried in Karbala on 10th Muharram

दसवीं मोहर्रम पर कर्बला में दफन किए ताजिए

Fri, 20 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tazias buried in Karbala on 10th Muharram
अंबेडकरनगर के भीटी में ताजिए को दफन करने ले जाते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम के मौके पर सांकेतिक जुलूस निकालकर ताजिए दफन किए गए। कोरोना महामारी के चलते शासन ने ताजिया जुलूस निकालने व भीड़ जुटाने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जगह-जगह सीमित संख्या में लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला। इसके बाद परंपरागत मार्गों से होते हुए कर्बला में ले जाकर मातमी माहौल में दफन कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जिले की पुलिस भी सक्रिय नजर आई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम का सांकेतिक जुलूस निकला। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने बीती 9वीं मोहर्रम की रात में अपने इमाम चौकों पर ताजिया बैठाया था। जिला मुख्यालय के मीरानपुर मोहल्ले के अलावा शहजादपुर व लोरपुर आदि क्षेत्रों में परंपरा के अनुसार मुस्लिम समाज के लोगों ने बीती रात ताजिए को इमाम चौक पर स्थापित किया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर बाद सीमित संख्या में नागरिकों ने सांकेतिक ताजिया जुलूस निकाला।
विज्ञापन

परंपरागत मार्गों से होते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने मातमी माहौल में ताजिए को दफन किया। टांडा में दसवीं मोहर्रम के मौके पर नगर में ताजियादारों ने मातमी माहौल में ताजिये को कर्बला में दफन किया। शासन के निर्देश के चलते अधिकांश स्थानों पर छोटे ताजिए स्थापित किए गए थे। शुक्रवार को कर्बला शाह बाग, सालारगढ़ आदि कर्बला में नंगे पांव जाकर हजरत इमाम हुसैन व उनके साथ शहीद हुए 72 साथियों को याद किया। कई जगह मातमी मजलिसों का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने परंपरा के अनुसार ताजिए की स्थापना 9वीं मोहर्रम की रात में की। शुक्रवार को परंपरागत मार्गों से होकर कर्बला में लेकर जाकर गमगीन माहौल में ताजिए दफन कर दिए। अढ़नपुर में ताजियादार अब्दुर्रहमान व जान मोहम्मद, घुरहूपुर में मोहम्मद इकबाल व नूर मोहम्मद, बोझवा काही में जोखू, सम्मनपुर में वजीर तथा रानीपुर में शौकत अली की अगुवाई में ताजिया का सांकेतिक जुलूस निकाला। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

इसके अलावा जलालपुर, बसखारी आदि क्षेत्रों में भी मोहर्रम के मौके पर गाइडलाइन का पालन करते हुए सांकेतिक ताजिया जुलूस निकला। कहीं पर किसी प्रकार से कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए थे। ताजियादार कमेटी के साथ बैठक कर भी दिशा निर्देश दिए गए थे। कहीं पर किसी तरह के किसी विवाद की घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed