{"_id":"68d033436ac090d2d80713da","slug":"target-achieved-in-inspire-award-nomination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-142452-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंस्पायर अवार्ड के नामांकन में प्राप्त किया गया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंस्पायर अवार्ड के नामांकन में प्राप्त किया गया लक्ष्य
Sun, 21 Sep 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया में ने पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया है। जिले ने 4805 के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 3696 नामांकन करा कर 76.91 प्रतिशत हासिल किया है।
दरअसल इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। कक्षा 6 से 10 तक के चयनित छात्र अपने प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। उत्कृष्ट स्तर तक पहुंचने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान किया जाता है। इस बार माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के 961 विद्यालय इसमें भाग ले रहे हैं। हालांकि, 767 स्कूलों ने अपना नामांकन कराने के साथ आवेदन कराए हैं। 194 स्कूलों ने नामांकन कराने के बाद भी आवेदन नहीं कराया है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।