फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda will remain closed tomorrow in protest against arbitrariness

मनमानी के विरोध में कल बंद रहेगा टांडा

Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tanda will remain closed tomorrow in protest against arbitrariness
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद की ओर से की जा रही मनमानी को लेकर गुरुवार को अंबेडकरनगर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को टांडा नगर को बंद रखते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसमें सभी से पूरी मजबूती के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामशंकर गुप्त ने पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि गृहकर व जलकर का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर पालिका जलकर व गृहकर के लिए उत्पीड़न कर रही है। टैक्सी स्टैंड के नाम पर माल वाहनों व ई-रिक्शा चालकों से टोकन के नाम पर वसूली करने का भी विरोध जताया। कहा कि पालिका कर्मचारियों की मनमानी से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि शनिवार को सभी छोटे-बड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन को सफल बनाएं। कहा कि चौक घंटाघर पर सभी व्यापारी एकजुट होंगे और यहां पर जन आंदोलन किया जाएगा। बताया कि आंदोलन की जानकारी प्रशासन को दी जा चुकी है। इस मौके पर बुनकर नेता कासिम अंसारी, हाजी कफील अहमद अंसारी, भूपेश जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सरदार अंशू सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed