फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda lit up with lights for 37 lakhs

37 लाख खर्च में रोशनी से टांडा हुआ जगमग

Fri, 06 Aug 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tanda lit up with lights for 37 lakhs
विद्युतनगर। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र दूधिया रोशनी से सराबोर हो गया है। चौक क्षेत्र के आसपास करीब 37 लाख रुपये खर्च कर आधुनिक लाइटें लगाई गई हैं। 15वें वित्त आयोग मद से यह लाइट लगी हैं। नागरिकों के अनुसार यह लाइटें न सिर्फ रात में नगर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी बेहतर होगा। रात के समय आवागमन में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

टांडा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की मांग हो रही थी। नगरवासियों का कहना था कि नगर के कई सार्वजनिक स्थान ऐसे हैं, जहां बेहतर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करना जरूरी है। नगरवासियों की मांग को देखते हुए बीते दिनों नगर पालिका प्रशासन ने इस पर काम भी शुरू कर दिया। नगर पालिका प्रशासक/एडीएम के कार्यकाल में यह लाइटें लगा दी गई। रात्रि के समय इन लाइटों की रोशनी में टांडा नगर क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कुल 45 पोल पर यह ऑक्टा बोनल लाइट लगाई गई हैं। जुबेर चौराहे से चौक घंटाघर होते हुए नेहरूनगर चुंगी तक लाइटें लगाई गई हैं। प्रत्येक पोल की ऊंचाई 7 मीटर है। पोल पर लगी लाइट के अलावा पोल के चारों तरफ नीचे तक अलग से झिलमिल लाइट भी लगी हैं। इससे रात में नगर की सुंदरता में चार चांद लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक/एडीएम की इस पहल से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासी पंकज गुप्त, शिवम, राधेश्याम आदि का कहना है कि नगर पालिका की ओर से लाइट लगाने का कार्य काफी सराहनीय है। नगरवासियों ने प्रशासक/एडीएम की पहल का स्वागत किया है।

नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशाषी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका नगर की सुंदरता व स्वच्छता के लिए कृत संकल्पित है। यह लाइटें 15वें वित्त आयोग के मद से लगी हैं। नगर पालिका प्रशासन नागरिकों की सुविधाओं में लगातार विस्तार करने के लिए प्रयासरत है। आने वाले समय में नगर क्षेत्र में और विकास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed