फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda Kotwal summoned for not arresting the accused

आरोपी की गिरफ्तारी न करने पर टांडा कोतवाल तलब

Wed, 04 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tanda Kotwal summoned for not arresting the accused
अंबेडकरनगर। गैंगेस्टर वाद में न्यायालय द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद टांडा कोतवाल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने पर विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ने टांडा कोतवाल को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए तलब किया है।
विज्ञापन

गैंगेस्टर वाद के आरोपी बालगोविंद, अरविंद कुमार व रामदुलार की गिरफ्तारी के लिए कई बार न्यायालय ने गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया। परंतु टांडा कोतवाल बृजेन्द्र शर्मा द्वारा न तो उनकी गिरफ्तारी की गई, और न ही न्यायालय में हाजिर होकर कोई जवाब दिया गया। न्यायालय ने 20 अप्रैल 2022 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद टांडा कोतवाल न तो न्यायालय में हाजिर हुए और न ही कोई मौका लेने समेत न्यायालय के समक्ष आख्या प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इस पर अब विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ने टांडा कोतवाल को कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाते हुए 23 मई को तलब किया है। आदेश में कहा है कि यदि उक्त तिथि को हाजिर नही होते हैं तो उनके विरुद्ध विधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed