फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda chairman dies due to illness

बीमारी के चलते टांडा चेयरमैन का निधन

Tue, 23 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tanda chairman dies due to illness
टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा की चेयरमैन नसीम रेहाना का बीमारी के चलते लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में मंगलवार को सुबह निधन हो गया। यह खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना प्रकट की गई। इसके बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया। अध्यक्ष के निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

टांडा के सकरावल पश्चिम मोहल्ला निवासी नसीम रेहाना वर्ष 2017 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थीं। नगर में कई विकास कार्यों को तेजी देने का भी सकारात्मक प्रयास किया। इस बीच बीती सात अप्रैल को अचानक उन्हें दौरा पड़ गया और वह कोमा में चली गईं। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद परिवारीजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया। बीते दिनों एक बार फिर उनकी हालत ज्यादा नाजुक हो गई। उन्हें लखनऊ के ही निजी अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह करीब सवा 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद पार्थिव शरीर उनके टांडा स्थित आवास पर लाया गया, जहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। नगर पालिका अध्यक्ष के निधन की खबर टांडा नगर पालिका कार्यालय पहुंची तो कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नसीम रेहाना के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, एमएलसी हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed