फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take strict action against criminals

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई

Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals
अंबेडकरनगर। शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बृजभूषण जनपद दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित सभागार में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों तथा सीओ व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए असामाजिक तत्वों व अपराधियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर मतदाताओं को निष्पक्षता के साथ मतदान करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पुलिस को पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई को आगे बढ़ाना होगा। बाद में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेस से मुखातिब हुए और चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बृजभूषण शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने जनपद दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में अपराध समीक्षा की। साथ ही चुनाव को लेकर जिले में चल रहीं तैयारियों के बारे में भी जाना। उन्होंने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस टीम भ्रमण करे। चुनाव के दौरान पुलिस बल के रुकने के लिए आवंटित स्थानों पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने, अवैध शस्त्रों व अवैध शराब की बरामदगी पर जोर देने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्यवाही करने, गैंगेस्टर एक्ट की धारा के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने, चुनाव के दृष्टिगत लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने, चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रत्येक गांव में अवांछनीय तत्वों को चिह्नित कर उनको पाबंद करने के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसे और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जाए, जिससे जिले में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके। बाद में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेस से मुखातिब हुए और उन्होंने जिले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी संजय कुमार राय समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed