फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tagore and Shivaji got gold medal in Kho-Kho

Ambedkar Nagar News: खो-खो में टैगोर व शिवाजी को मिला स्वर्ण पदक

Mon, 27 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tagore and Shivaji got gold medal in Kho-Kho
डोएन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को खेल में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। -संवाद
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के तमसा मार्ग स्थित डोएन इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय चैंपियनशिप लीग का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, सैक रेस व मार्बल स्पून रेस का फाइनल मुकाबला हुआ। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण व रजत पदक से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




क्रिकेट का फाइनल मकाबला शिवाजी हाउस व टैगोर हाउस के बीच हुआ। टैगोर हाउस ने टॉस जीत कर आठ ओवरों में 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाजी की टीम 42 रन पर ऑलआउट हो गई। टैगोर हाउस के खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन




जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने आजाद हाउस को व सीनियर बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस ने आजाद हाउस को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को, सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस ने आजाद हाउस को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।




निदेशक अभिनव त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया। मैच रेफरी मंगेश कुमार व रजत मौर्य रहे। प्रधानाचार्या प्रीति श्रीवास्तव ने परिणामों की जानकारी देने के साथ छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शुभम त्रिपाठी, रुकैया खातून, नेहा शर्मा, शिवांशु त्रिपाठी व अमित गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed