फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suryamni Snd Saif sent to other prison

सैफ व सूर्यमणि समेत तीन भेजे गए दूसरी जेल

Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

इस कार्रवाई को कारागार में निरुद्ध दुराचार के आरोपी सूर्यमणि के नाइन एमएम कारतूस दिखाने संबंधी वीडियो वायरल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कारागार प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देश पर दोनों का जेल स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि फैजाबाद जेल मेंी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार खड़े हो रहे सवालों के मद्देनजर शासन ने वहां निरुद्ध शातिर बंदियों को अन्यत्र जेल में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया था। अमर उजाला ने ही अपने गुरुवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले फैजाबाद जेल में निरुद्घ दुष्कर्म के आरोपी हिंदू  युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव का एक वीडियो सामने आया  था। इसमें उसने जेल के भीतर प्रतिबंधित बोर का कारतूस दिखाते हुए दावा किया था कि जेल में अवैध पिस्टल आदि भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक हलचल हुई। गुरुवार रात शासन से सूर्यमणि यादव को मंडल कारागार से बस्ती जिला जेल तथा टांडा के वहुचर्चित राममोहन हत्याकांड के आरोपी अबुल बशर उर्फ सैफ को मंडल कारागार से गोंडा जिला जेल स्थानांतरित किये जाने का फरमान आ गया।

टांडा क्षेत्र निवासी सैफ का काफी समय मुंबई में बीता है और उसके खिलाफ मुंबई में मामले दर्ज बताये जाते हैं। गिरफ्तारी के समय तत्कालीन डीजीपी की ओर से सैफ को आतंकी बताया गया था। फरमान के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को संबधित जिला जेलों में शिफ्ट करा दिया गया।

इसी तरह बदमाश सूरज वर्मा के भी  फैजाबाद जेल में बने रहने से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने का अंदेशा था। इसके चलते ही प्रशासनिक आधार पर सूर्यमणि यादव को बस्ती, सैफ को गोंडा तथा सूरज को बाराबंकी जेल स्थानांतरित करने का  निर्णय लिया गया।


शुक्रवार को फैजाबाद जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शातिर सैफ को सबसे पहले गोंडा जेल पहुंचाया गया। इसके बाद सूर्यमणि को बस्ती व सूरज को बाराबंकी जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने तीनों बंदी को संबंधित जेलों में शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की है। कहा कि सैफ, सूर्यमणि व सूरज को फैजाबाद जेल से हटा कर दूसरी जेलों में पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed