फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sunlight was ineffective, strong winds caused trouble

Ambedkar Nagar News: बेअसर रही धूप, तेज हवाओं ने किया परेशान

Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sunlight was ineffective, strong winds caused trouble
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। 
अंबेडकरनगर। ठंड का सितम लगातार जारी है। रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का खासा असर रहा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 11 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन गलन व शीतलहर के कारण बेअसर रही। भीषण ठंड के कारण शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए। सर्दी का असर परिवहन सेवाओं पर भी रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टॉप से अलग-अलग जिलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन होता है। रविवार दोपहर बस स्टेशन पर यात्री नजर नहीं आए। डिपो से कानपुर जाने वाली बस में एक दो ही सवारियां बैठी मिलीं। यही आलम अन्य बसों का रहा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ कम नजर आई। सारा दिन लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और हीटरों के सामने बैठे रहे। नगर के तहसील चौराहा पर बने यात्री प्रतीक्षालय में भी कम लोग ही दिखाई पड़े।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
भीषण ठंड में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। दुकानों के साथ सड़क की पटरियों पर कपड़े बेचने वालों के पास भी ठीकठाक भीड़ लग रही है। कपड़ा व्यवसायी विकास गुप्ता ने बताया कि पिछले सात-आठ दिनों में गर्म कपड़े की बिक्री बढ़ी है। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लगातार ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंच रहीं गाड़ियां

ठंड व कोहरे का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अकबरपुर चीनी मिल से बिहार प्रांत को रोजाना ट्रकों से चीनी भिजवाई जाती है। हर रोज दस से अधिक गाड़ियां निकलती हैं। इस समय इनकी संख्या लगातार घट रही है। वहीं स्थानीय बाजारों व मंडी में बाहर से सामान लेकर आने वाली गाड़ियां समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। रात में लेबर भी नहीं मिल पा रहे हैं, इससे गाड़ियों को घंटों खड़े रखना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि ठंड के कारण कारोबार पर असर पड़ा है। कोहरे के कारण गाड़ियां समय से नहीं पहुंच पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed