फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane will now be purchased directly at the sugar mill gate

चीनी मिल गेट पर अब सीधे होगी गन्ने की खरीद

Wed, 23 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane will now be purchased directly at the sugar mill gate
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र समाप्त होने की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। चीनी मिल को मिले लक्ष्य 84 लाख क्विंटल के पेराई को पूरा करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से गेट स्थित क्रय केंद्र को फ्री कर दिया जाएगा। अब मौके पर ही पर्ची बनाकर तौल की जाएगी। 24 नवंबर से प्रारंभ हुई पेराई के बीच अब तक लगभग 34 हजार किसानों के गन्ने की खरीद की जा चुकी है। चीनी मिल प्रशासन के अनुसार 11 मार्च तक गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। शीघ्र ही अन्य किसानों का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना किसानों को गन्ना बिक्री करने का अब अंतिम समय है। दरअसल अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र के समाप्त होने का अंतिम दौर प्रारंभ हो गया है। बताते चलें कि अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में गत 24 नवंबर से गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। किसानों को गन्ना बिक्री करने के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 34 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। शुरुआत में किसानों को गन्ना बिक्री करने में कुछ समस्या हुई, लेकिन बाद में सुचारु रूप से गन्ने की खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया। पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा को 90 लाख क्विंटल का लक्ष्य शासन स्तर पर दिया गया था। बाद में इसे घटाकर 85 लाख क्विंटल किया गया। पेराई सत्र के माध्य में इसे भी घटाकर 84 लाख क्विंटल कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा के योगेश सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर चीनी मिल को जो 84 लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला था, उसे पूरा कर लिया गया है। ज्यादातर किसानों के गन्ने की खरीद का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जिन किसानों का गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है, उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से चीनी मिल गेट पर बने क्रय केंद्र को फ्री कर दिया जाएगा। ऐसे में किसानों को चाहिए कि बगैर विलंब किए वे गन्ने की बिक्री कर दें। बताया कि जिन किसानों ने गन्ने की बिक्री कर दी है, उनका भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 11 मार्च तक बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान कर दिया गया है। शीघ्र ही शेष किसानों का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत खरीद के बाद बंद होगी सत्र
चीनी मिल को जो 84 लाख क्विंटल का लक्ष्य शासन से मिला था, उसे पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह से गेट पर स्थित क्रय केंद्र को फ्री कर दिया जाएगा। जब तक सभी किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना नहीं खरीद लिया जाएगा, तब तक चीनी मिल में पेराई सत्र बंद नहीं होगा। -अरविंद सिंह, उप महाप्रबंधक अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed