फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suddenly the wall collapsed, three real sisters injured

अचानक ढही दीवार, तीन सगी बहनें घायल

Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the wall collapsed, three real sisters injured
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर के मधुपुर गांव में कच्ची दीवार ढहने से मलबे की चपेट में आकर तीन सगी बहनेें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें लखनऊ लेकर चले गए। स्थानीय लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

मधुपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पाठक का घर कच्चा है। बताया जाता है कि रविवार सुबह एक दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे वहां बैठी उनकी पुत्री शिवांगी, संतुष्टि व सिंपल दीवार के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों व पड़ोसियों ने तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद आजमगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए तीनों को लेकर लखनऊ चले गए। वहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एसडीएम बाबूराम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लेखपाल की रिपोर्ट पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed