फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suddenly fire broke out in the vehicle

वाहन में लगी अचानक आग

Fri, 20 Nov 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मैजिक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गुमटी को भी आंशिक नुकसान हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना भेत्र समंथा गांव निवासी इंसाफ अली मैजिक वाहन लेकर शुक्रवार दोपहर एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। उसने सड़क के किनारे वाहन खड़ा किया और किसी कार्य से कार्यालय के अंदर चला गया। इसी बीच अचानक मैजिक वाहन स्वत: ही चलने लगा। यह देख वहां मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


वाहन सड़क पार करता हुआ, दूसरी पटरी पर स्थित बंद पड़ी एक गुमटी से जा टकराया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।  कार्यालय कर्मचारियों व आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, जबकि गुमटी को भी नुकसान पहुंचा था। माना जा रहा है कि चालक ने गाड़ी गियर में डालकर खड़ी की थी। इसी दौरान कोई तार अचानक शार्ट करने के चलते ही इंजन स्टार्ट हो गया और गाड़ी आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed