फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students Ummul and Antima became one-hour police station

छात्रा उम्मुल व अंतिमा बनीं एक घंटे की थानाध्यक्ष

Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students Ummul and Antima became one-hour police station
अंबेडकरनगर के जलालपुर थाने में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुलिसिंग की जानकारी देती म? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज जलालपुर की छात्रा उम्मुल फातिमा शुक्रवार को एक घंटे के लिए जलालपुर की कोतवाल बनीं तो वहीं फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज जहांगीरगंज की इंटरमीडिएट की छात्रा अंतिमा मौर्या ने एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इस दौरान छात्राओं ने कई फरियादियों की शिकायत सुनीं और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। जलालपुर में मास्क चेकिंग अभियान के तहत एक व्यक्ति का 100 रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

जलालपुर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा उम्मुल फातिमा ने एक घंटे के लिए जलालपुर कोतवाल की कुर्सी संभाली। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों को कई सुझाव दिए। कहा कि पुलिस को थाने में आने वाले सभी फरियादियों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। इससे फरियादी अपनी शिकायत सही से बता सकेेंगे। एक महिला की शिकायत सुनते हुए प्रभारी कोतवाल ने महिला की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराने का निर्देश दिया। इस पर मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बाद में यादवनगर चौराहे पर एक घंटे के लिए कोतवाल बनीं उम्मुल फातिमा ने टीम के साथ मास्क को लेकर अभियान चलाया। बगैर मास्क के घूम रहे एक व्यक्ति का 100 रुपये का चालान काटा। इस बीच कोतवाल मनीष सिंह ने छात्राओं को पुलिस विभाग से जुड़ीं जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इससे पहले जलालपुर कोतवाली में भ्रमण के लिए पहुंचीं छात्राओं को थाने की दिनचर्या, भवनों, अपराध पंजीकरण व अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस की कार्यशैली से छात्राओं को अवगत कराया गया। महिला आरक्षी प्रीति सिंह व प्रिया मिश्रा ने छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज के फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राओं को थाने में पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। बारहवीं की छात्रा अंतिमा मौर्य को जहांगीरगंज थाने में एक घंटे के लिए थाना प्रभारी की कुर्सी सौंपी गई। वहां महिला पुलिस कर्मियों ने प्रभारी थानाध्यक्ष व अन्य छात्राओं को विभिन्न कार्यों व कानून आदि की जानकारी दी। थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने छात्राओं को बताया कि पुलिस किस तरह तमाम कठिन परिस्थितियों में बेहतर परिणाम देती रहती है। छात्राएं जहांगीरगंज थाने का दौरा कर खुश नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed