फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students taught traffic rules through painting

छात्राओं ने चित्रकला के जरिए सिखाए ट्रैफिक के नियम

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Students taught traffic rules through painting
अंबेडकरनगर के एके पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाल - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों का पालन कर मार्ग हादसों पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकता है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियमों के बारे में न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि उन्हें इसका पालन करने पर भी जोर दें। यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन कर मार्ग हादसों में कमी लाई जा सकती है। मंगलवार को एआरएम एसएन चौधरी ने अकबरपुर नगर स्थित एके पब्लिक स्कूल में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

वे अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अंतर्गत 100 मिलियन स्माइल के तहत ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही मार्ग हादसाें पर अंकुश पाया जा सकता है। जिला यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह ने कहा कि इस पकार की प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं का न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक विकास भी होता है। ऐसे में इस प्रकार की प्रतियोगिता में न सिर्फ बढ़ चढ़कर भागीदारी करें, बल्कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन भी करें। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन को लेकर टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

चित्रकला से मिली नई प्रेरणा
छात्रा रितविजा सिंह, प्रीति यादव व रिचा ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कराया जाना अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी कर गर्व का एहसास हुआ। यातायात नियमों का पालन कर आए दिन होने वाले मार्ग हादसों पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों को लेकर हों जागरूक
छात्रा अदिति, आंचल व शशिप्रभा पांडेय ने चित्रकला के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता के आधार पर ही मार्ग हादसों पर अंकुश पाया जा सकता है। तनिक सी लापरवाही से मार्ग हादसे होते हैं, जिससे परिवार की खुशियां चकनाचूर हो जाती हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय
मुस्कान, स्नेहा व रानी ने कहा कि यातायात जागरूकता के लिए जो चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वह अत्यंत सराहनीय कार्य है। इससे न सिर्फ नई नई जानकारियां मिलती हैं, बल्कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने की प्रेरणा भी मिलती है। आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed