फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   students held rally

छात्र-छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो रैली

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
students held rally
अंबेडकरनगर के रामनगर सहिजना हमजापुर से शुक्रवार को निकली स्कूल चलो रैली में शामिल छात्र-छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजने का अनुरोध किया। कहा कि सबके प्रयास से ही बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


अकबरपुर क्षेत्र  के उच्च, प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय द्वितीय सिझौली की संयुक्त रैली को गत दिवस प्रधानाध्यापिका कांती देवी नेे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों का पंजीयन परिषदीय विद्यालयों में कराने का आहवान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रूपचन्द्र, मायादेवी, सुषमा शर्मा, कमलेेश आदि मौजूद रहीं। टांडा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बेल्दहां में रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापिका श्रीमती देवी की अगुवाई में रैैली निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शरद श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, विवेक, सत्यम् आदि मौजूद रहे।  राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज में निकली रैली में सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर, प्रद्युम्न यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत सहिजना हमजापुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।


रैली में शामिल शिक्षकों ने आलापुर, सैदपुर, रसीदपुर, इन्दईपुर, जुनेदपुर आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर टांडा में प्रबंध समिति अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें ग्राम प्रधान वंदना कुमारी, शमां आरा, लालजी व शकुंतला आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed