{"_id":"697115fa760f51f34508f8e1","slug":"students-got-acquainted-with-modern-technology-in-iti-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-149245-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आईटीआई में आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आईटीआई में आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए छात्र
Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत टांडा नगर क्षेत्र टांडा स्थित सरकारी विद्यालयों के जूनियर हाईस्कूल के 100 चयनित मेधावी विद्यार्थियों ने बुधवार को एक्सपोजर विजिट किया। बच्चों के समूह को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टांडा भ्रमण के लिए बीईओ शैलजा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आईटीआई परिसर में विद्यार्थियों को प्रशिक्षक शैलेश चौरसिया ने सीएनसी मशीन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री-डी प्रिंटर, प्लंबिंग, वॉटर हार्वेस्टिंग सहित आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने औद्योगिक वातावरण को नजदीक से देखा और तकनीकी शिक्षा की बारीकियों को समझा। बीईओ ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है। अश्वनी कुमार, मोहम्मद जावेद अख्तर, अनीता चतुर्वेदी, मोहम्मद अहमद, अमित सिंह, नवीन पटेल, गयूर अहमद अंसारी समेत अन्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।