Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student ordered sulphas online and consumed it to kill herself

Ambedkar Nagar News: छात्रा ने ऑनलाइन मंगाया सल्फास, खाकर दे दी जान

Sat, 04 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Student ordered sulphas online and consumed it to kill herself
अंबेडकरनगर/कादीपुर। सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव की बीएड द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने ऑनलाइन एप से सल्फास मंगवाकर खा लिया। उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में छात्रा की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह घर पर छात्रा लक्ष्मी (24) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा की बड़ी बहन अंजली व भाई विवेक का आरोप है कि लक्ष्मी ने एक शॉपिंग एप के माध्यम से सल्फास ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 27 मार्च को हुई थी। इस बात का खुलासा छात्रा के मोबाइल फोन की जांच से हुआ है। अलीगंज इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक एप के माध्यम से सल्फास दवा मंगाने की बात सामने आ रही है।
परिवार में पसरा मातम : बेटी की असमय मौत से घर में मातम पसर गया है। पिता योगेंद्र गहरे सदमे में हैं, वहीं मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि खतरनाक कीटनाशक और जहरीले पदार्थ ऑनलाइन कैसे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed