{"_id":"617d9598becf7c75ec5b71f6","slug":"student-attacked-with-knife-in-minor-dispute-ambedkar-nagar-news-lko6025154121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में छात्र पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में छात्र पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के अकबेलपुर चौराहे के निकट शनिवार की शाम मामूली विवाद को लेकर किशोर ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हमला करने वाले किशोर को हिरासत में ले लिया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी अमन (16) अपनी ननिहाल हंसवर थाना क्षेत्र के तिलकारपुर में रहकर पढ़ाई करता है। अमन शनिवार को अपने एक अन्य दोस्त के साथ स्कूल से पढ़कर घर आ रहा था। आरोप के अनुसार इसी बीच अकबरपुर चौराहे के निकट दौलतपुर निवासी किशोर साइकिल पर गेहूं रखकर चक्की पर ले जा रहा था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान किशोर ने चाकू से अमन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
घायल छात्र के परिवारीजनों को सूचित करने के साथ उसे सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि घायल छात्र को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।