फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   student

तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आज से गुरुजी पहुंचेगे विद्यालय

Mon, 24 Jun 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
student
अंबेडकरनगर। जुलाई माह के पहले दिन जब नौनिहाल स्कूल पहुंचेंगे तो उनके हाथों में न सिर्फ नई पुस्तक होगी, बल्कि जूता मोजा भी उपलब्ध कराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार बीएसए कार्यालय ने सभी शिक्षकों को 25 जून से विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि एक जुलाई को विद्यालय खुलने से पहले साफ सफाई समेत सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में पुस्तक व जूता मोजा का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय विद्यालय खुल रहे हैं। शासन की मंशानुसार पहले दिन से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ हो सके, इसके लिए शिक्षकों को 25 जून से ही विद्यालय पहुंचने का निर्देश बीएसए कार्यालय ने दिया है। कहा गया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे संबंधित विद्यालय पहुंचकर साफ सफाई के साथ ही समुचित तैयारियां पूरी कर ली जाएं। छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर पुस्तक, जूता मोजा विद्यालय में उपलब्ध करा लें। पहले दिन से ही छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित गांव में अभियान चलाकर अभिभावकों से मुलाकात करें।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के लिपिक डीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 25 से 30 जून तक संबंधित गांव में जागरूकता रैली निकालें। अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। यह भी कहा गया है कि समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, जिससे पहले दिन आने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और बेहतर ढंग से पहले ही दिन से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि पहली जुलाई को विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं का भरपूर स्वागत किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनमें पुस्तकों व जूता मोजा का वितरण कराया जाए।
अतुल कुमार सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed