{"_id":"68c70806728b2f3ace03b9d2","slug":"struggle-against-commercialization-of-education-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-142007-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ संघर्ष
Sun, 14 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में दो दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत कार्यकारिणी बैठक का रविवार को समापन हुआ। बैठक में अवध प्रांत के 13 प्रशासनिक एवं 27 संगठनात्मक जिलों से आए कार्यकर्ताओं और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कहा गया कि शिक्षा के व्यवसायीकरण और अलगाववाद के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक के अंतिम दिन को तीन सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र में सदस्यता अभियान, नगर इकाइयों और परिसर इकाइयों पर चर्चा हुई। इस वर्ष 8,27,366 सदस्यता लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4,39,515 छात्र-छात्राओं को परिषद से जोड़ा जा चुका है। दूसरा सत्र आयाम कार्य गतिविधि पर हुआ जिसमें संगठन के 22 आयामों पर वर्षभर की कार्ययोजना व आगामी योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी के संयोजक ऋषभ गुप्ता ने जानकारी दी, कि आगामी 17 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन अवध प्रांत के सभी जिलों में किया जाएगा। तीसरे सत्र में प्रस्तावों, आगामी कार्य एवं राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून व प्रांत अधिवेशन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के समापन अवसर पर प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के माध्यम से छात्रहित एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाला एक गतिशील संगठन है। शिक्षा के व्यवसायीकरण, अलगाववाद, तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया है। बिहार में सबसे अधिक रक्तदान का कीर्तिमान अभाविप के नाम दर्ज है।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह, प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद मौजूद रहे।