{"_id":"6482121f5567efe9ad0617dc","slug":"strict-action-will-be-taken-if-solar-panels-are-not-installed-in-a-week-ambedkar-nagar-news-c-13-1-279128-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक सप्ताह में न लगे सोलर पैनल तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक सप्ताह में न लगे सोलर पैनल तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिन स्थानों पर सोलर पैनल कार्यदायी संस्था सहज सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने नहीं लगाया है वहां एक सप्ताह के अंदर लगा दिए जाएं। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह चेतावनी बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए विकास भवन में हेल्प डेस्क की स्थापना किए जाने का निर्देश भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि सहज सोलर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 74 स्थानों पर सोलर पैनल लगाया जाना है। अब तक 23 स्थानों पर ही पैनल लगाया जा सका है। इस पर अपर प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर शेष बचे स्थानों पर सोलर पैनल लगा दिए जाएं। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोलर पैनल लगाने वाली एक अन्य संस्था टांटा को एक माह में सभी 59 जगहों पर पैनल लगाए जाने का निर्देश दिया।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए। वृहद संतृप्त अभियान के दौरान जिन किसानों की समस्याएं न दूर हो सकें उनके लिए विकास भवन में हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। इस दौरान डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त , प्रभारी जिला उपकृषि निदेशक पीयूष राय समेत कई अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने जिले में प्रवेश करते ही अहेथा गांव में पहुंचकर वहां लगे संतृप्त वृहद अभियान के तहत लगे शिविर का जायजा लिया। इसके बाद ज्ञानपुर स्थित उमाशंकर के मछली पालन तालाब का निरीक्षण किया। तालाब पर बने मुर्गी पालन केंद्र का भी जायजा लिया। बाद में उन्होंनें रामपुर सकरवारी में एफपीओ के बीज विधायन संयत्र का निरीक्षण किया।