फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strict action should be taken against the culprits

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the culprits
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर लखीमपुर कांड को लेकर धरना देते आम आदमी पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार की सोच चिंताजनक है। अपने ही देश में किसान की हत्या की जा रही है। किसानों का इतना उत्पीड़न अंग्रेजी शासनकाल में भी नहीं हुआ था। कुछ इसी प्रकार की नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क से सदन तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं प्रदेश सचिव संध्या राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाही की राह पर चल रही है। अधिकार की आवाज बुलंद करने वालों की आवाज बलपूर्वक दबाने की कोशिश की जा रही है। लंबे समय से किसान काले कानून को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकारें उनकी आवाज सुनने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। किसानों पर जितना अत्याचार भाजपा सरकार में हुआ है, उतना देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। अंग्रेजों द्वारा किसानों को कोड़ा मारा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में तो उन पर गाड़ी चढ़ाकर रौंद दिया जा रहा है। जिला संयोजक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन उनके आंदोलन को विभिन्न तरीके से बदनाम करने के साथ ही किसानों का अपमान किया जा रहा है। देश का अन्नादाता अपने ही देश में अपमानित हो रहा है। मारा जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ता अनीता यादव, मूलचंद्र जायसवाल, रामसूरत, सुल्तान शाह, हिमांशु वर्मा, भरतलाल, उमाकांत, रामबरन, जितेंद्र ने कहा कि पुुलिस भी सरकार के हथकंडे पर चल रही है। कहने को आम आदमी की सुरक्षा के लिए पुलिस है, लेकिन सरकार के इशारे पर काम कर निर्दोषों पर ही कार्रवाई करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed