फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sticks and sticks in children's dispute, three injured

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी

Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sticks and sticks in children's dispute, three injured
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर में मंगलवार देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें तीन लोग चोटहिल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम गांव के बाहर मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच राहुल व साहिल के बीच विवाद हो गया। इससे पहले कि दोनों में मारपीट होती, वहां मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर अलग कर दिया। दोनों अपने अपने घर चले गए और घरवालों को पूरी जानकारी दी। इस पर साहिल के परिवारीजन शिकायत लेकर राहुल के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि राहुल के घरवालों ने अभद्रता शुरू कर दी। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद लाठी-डंडे चलने लगे। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समझाकर मामला शांत करा दिया। मारपीट में रामकेश, जगन्ना व संदीप को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed