फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Status VIP locality still difficult to walk

दर्जा वीआईपी मोहल्ले का फिर भी चलना दुश्वार

Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Status VIP locality still difficult to walk
अंबेडकरनगर के शास्त्री नगर कॉलोनी में जाने के लिए मार्ग हो चुका है बदहाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शहर के वीआईपी माने जाने वाले मोहल्लों के पॉश इलाकों में बदहाल व टूटी पड़ी सड़कों से आम लोगों का आवागमन दुश्वार बना है। विभागीय अफसरों की उपेक्षा के चलते सालों से मरम्मत कार्य न होने से इन सड़कों से गुजरना सभी की परेशानी बढ़ा रहा है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए क्षेत्रीय लोगों की आवाज को भी जिम्मेदार नहीं सुन रहे हैं। इन पॉश इलाकों में रहने वालों की परेशानी को जमीनी स्तर पर महसूस करने के लिए अमर उजाला टीम ने जब पूरे इलाके का जायजा लिया तो वहां की सड़कें अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जूझती नजर आईं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के जिन मोहल्लों की गिनती वीआईपी क्षेत्रों में होती है, वहां सुचारु आवागमन की सुविधा तक मुहैया नहीं है। इनमें शास्त्रीनगर, महानगर, इंद्रलोक कॉलोनी तथा शहजादपुर पंडाटोला क्षेत्र मुख्य रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ ही विभिन्न दलों के पदाधिकारी, व्यापारी तथा जनप्रतिनिधि निवास करते हैं। इसके बावजूद इन इलाकों की मुख्य सड़कें पूरी तरह जर्जर और बदहाल पड़ी हैं।
विज्ञापन

परेशानी की बात यह है कि टूटी व गड्ढा युक्त सड़कों से होकर ही मरीजों को भी इन्हीं इलाकों में संचालित अस्पतालों में इलाज के लिए आना पड़ता है। स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं व बुजुर्गों के लिए भी इन बदहाल सड़कों पर आवागमन करना लगातार परेशानी का सबब बना है। लंबे समय से इन मार्गों की मरम्मत कराने व नयी सड़क बनाने की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। इलाके की टूटी गड्ढा युक्त सड़कों से परेशान स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर सड़कों की यह स्थिति अत्यंत शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित हो रही 25 हजार की आबादी
शहर की पांच प्रमुख कॉलोनियों में सड़क की बदहाली से लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। इसमें स्थानीय नागरिकों के अलावा इलाज कराने के लिए अस्पताल आने वाले मरीज तथा व्यापारी भी शामिल हैं। वर्षों से इन नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक बताते हैं कि सड़क की खराबी के चलते उनके वाहनों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बाइक व कार आदि की सर्विसिंग जल्दी करानी पड़ती है। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता है। कहा गया कि इन सभी मोहल्लों के मार्गों का विधिवत निर्माण कराये जाने की जरूरत है।

तैयार कराया जा रहा प्रस्ताव, होगा निर्माण
अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि शहर की पांच प्रमुख कॉलोनियों की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए इन मार्गों के विधिवत निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसमें इंद्रलोक, शास्त्रीनगर, महानगर व कृष्णानगर कॉलोनी के अलावा शहजादपुर में अस्पताल गली से लेकर डॉ आनंद बहल के घर से होते हुये मुख्य मार्ग तक के मार्ग का विधिवत निर्माण कराया जाना है। संबंधित मोहल्लों में मार्ग प्रकाश की बेहतरी भी तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed