फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Staff nurse will take care of delivery

Ambedkar Nagar News: प्रसव की जिम्मेदारी निभाएंगी स्टॉफ नर्स

Thu, 02 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse will take care of delivery
जिला अस्पताल में बुधवार को प्रशिक्षण को संबोधित करते चिकित्सक। -संवाद
अंबेडकरनगर। चिकित्सक की उपलब्धता न होने की दशा में सीएचसी पर तैनात स्टॉफ नर्स सामान्य प्रसव करा सकेंगी। इसके लिए बुधवार से जिला अस्पताल में 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू हुआ। स्किल बर्थ अटेंडेंट योजना के तहत प्रशिक्षण में 16 स्टॉफ नर्स को सुरक्षित प्रसव कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती व नवजात की देखभाल के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रसव कराने और मातृ-शिशु मृत्यु दर पर अंकुश पाने के लिए अब चिकित्सक के साथ-साथ स्टॉफ नर्स भी अहम भूमिका निभाएंगी। स्किल बर्थ अटेंडेंट योजना के तहत सभी सीएचसी में तैनात स्टॉफ नर्स को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। इसी के तहत बुधवार से जिला अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन




प्रशिक्षण में मौजूद सीएचसी जलालपुर, भीटी, बसखारी, रामनगर व अकबरपुर की 16 स्टॉफ नर्स को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक डॉ. सुभाष ने कहा कि गर्भवती को स्वस्थ रखने के लिए उनकी बेहतर देखभाल करनी होगी। समय-समय पर जांच की जाए। यदि आयरन की कमी हो तो आवश्यकतानुसार उसकी गोली दें। उनके खानपान पर विशेष ध्यान दें। आयरनयुक्त भोजन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. चंद्रशेखर ने सुरक्षित प्रसव के बारे में जानकारी देने के साथ ही नवजात की देखभाल के बारे में भी बताया। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के बारे में भी प्रकाश डाला। मेंटर ममता वर्मा ने कहा कि स्टॉफ नर्स को प्रसव से संबंधित विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed