फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Speed up bridge construction at Kamharia Ghat after reaching Pipa

पीपा पहुंचने के बाद कम्हरिया घाट पर पुल निर्माण में तेजी

Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Speed up bridge construction at Kamharia Ghat after reaching Pipa
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर पीपे के पुल का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद पुल पर आवागमन सुविधा बहाल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। नदी की धारा बढ़ने के कारण इस बार पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से तीन माह देरी के बाद भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नदी में पानी बढ़ने से धारा का फैलाव होने के कारण ही पुल निर्माण के लिए अतिरिक्त पीपे की जरूरत के कारण ही इसका निर्माण कार्य बीच में अटका रहा।
विज्ञापन

सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर गोरखपुर जनपद को जोड़ने के लिए पीपे का पुल निर्माण प्रत्येक वर्ष किया जाता है। बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते 15 जून से 15 नवंबर तक इस पुल से आवागमन रोक दिया जाता है। इस बार भी 15 जून से आवागमन रोक दिया गया था। अधिक बारिश के चलते इस बार नदी का जल स्तर काफी बढ़ा रहा। इसी कारण 15 नवंबर से नदी पर पीपा लगाने का कार्य काफी देरी से शुरू हो पाया। निर्माण के दौरान ही जल स्तर अधिक होने के चलते पुल बनाने को पीपा कम पड़ गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही 14 पीपा प्रयागराज से मंगाया गया लेकिन इसके बावजूद 6 पीपे और कम पड़ गए। इससे अंबेडकरनगर व गोरखपुर समेत अन्य जनपदों के नागरिकों को आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक, साइकिल व पैदल यात्री नाव के सहारे किसी तरह आवागमन कर रहे हैं लेकिन चार पहिया वाहनों को मजबूर होकर बिड़हर घाट पुल से होकर संतकबीरनगर, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर तक की लंबी दूरी तय करना पड़ती है। स्थानीय नागरिक मनीष यादव, शिवशंकर तिवारी आदि ने पीपा पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है ताकि क्षेत्रीय लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में 30 से 40 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करने की परेशानी से छुटकारा मिल सके।

तेजी से पूरा हो रहा पुल का निर्माण
इस बार नदी का जल स्तर बढ़े रहने के कारण ही पीपा पुल चालू करने में विलंब हुआ है। मौके पर जितने पीपे थे उन्हें लगा दिया गया है। कम पड़े पीपों के आने में देरी के कारण ही इस पुल पर ट्रैफिक संचालन शुरू करने में विलंब हुआ है। अब पीपा आना शुरू हो गए हैं। इस सप्ताह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।
गौरव श्रीवास्तव, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed