{"_id":"61438b048ebc3e61d82f9c03","slug":"special-training-of-village-heads-started-in-lohia-bhawan-auditorium-ambedkar-nagar-news-lko5958768172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया भवन सभागार में शुरू हुआ ग्राम प्रधानों का विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया भवन सभागार में शुरू हुआ ग्राम प्रधानों का विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधानों के परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। अकबरपुर विकास खंड के कुल 50 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया था।
प्रशिक्षण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्राम प्रधानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें। जिससे वह ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं का कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन कर सकें। सरकार आम जनता के हितों व क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। ऐसे में है जरूरी है कि ग्राम प्रधान सरकार की योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी रखें और आम नागरिकों को इसका लाभ दिलाएं।
ग्राम प्रधानों का यह प्रशिक्षण जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर आगामी 10 अक्टूबर तक चलेगा। कोरोना गाइडलाइन के चलते सिर्फ 50 ग्राम प्रधानों को ही बुलाया गया था। गुरुवार को लोहिया भवन सभागार में कुल 45 ग्राम प्रधान मौजूद थे। डीपीआरओ अवनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होना है। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने से ग्राम प्रधानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी।