फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special Kovid room will be made from six lakhs

छह लाख से बनेगा विशेष कोविड कक्ष

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Special Kovid room will be made from six lakhs
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब छह लाख रुपये की लागत से छह बेड के विशेष कोविड कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन किया। कहा कि कक्ष निर्माण से मरीजों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में अलग से कोविड कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में यदि विषम परिस्थिति उत्पन्न हो तो मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके। इसी क्रम में रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी छह लाख से अधिक की लागत से छह बेड के एक कक्ष का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भूमि पूजन करते हुए इसके उपयोग की महत्ता के बारे में समझाया। बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्हाेंने गोद लिया है। इसमें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। डिप्टी सीएमओ/पीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार बादल ने बताया कि गुणवत्ता के साथ तेजी से इस कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed