{"_id":"607091928ebc3e590211742c","slug":"special-decoction-will-reach-home-of-home-isolates-ambedkar-nagar-news-lko5734642179","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट मरीजों के घर पहुंचेगा विशेष काढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट मरीजों के घर पहुंचेगा विशेष काढ़ा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। कोरोना से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर अब जिले में संक्रमित मिलने वाले मरीजों को काढ़ा दिया जाएगा। कोरोना मरीजों को अब आयुष विभाग विशेष काढ़ा पहुंचाएगा। डीएम के निर्देश पर आयुष विभाग के अधिकारियोें ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। शासन के निर्देश पर जारी गाइडलाइन में अब एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र में 25 मीटर तथा एक से अधिक मरीज पाए जाने पर 50 मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों को अब आयुष विभाग विशेष काढ़ा पहुंचाएगा। शासन के निर्देश पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने इसका अनुपालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष विंग को पत्र लिखकर अमल सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश के अनुसार कोरोना संक्रमित जो भी मरीज घर पर आइसोलेट किए गए हैं, उन्हें विभाग का विशेष काढ़ा का पैकेट उपलब्ध कराया जाए, जिससे संक्रमित मरीज घर पर रहकर उसका सेवन कर सके।
आयुष विभाग ऐसे में अब कोरोना पॉजटिव पाए गए मरीजों को विशेष काढ़ा उनके घरों तक आइसोलेशन के दौरान पहुंचाएगा। ऐसे जो भी मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं, उन्हें चिकित्सक की सलाह के अनुसार वहां काढ़ा आदि की सुविधा दिलाई जाएगी। इसके साथ ही डीएम ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को शासन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जरूरत है कि आम नागरिकों की ओर से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरती जाए। कहा कि जिला सर्विलांस अधिकारी प्रतिदिन संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
कंटेनमेंट जोन से सर्विलांस की गतिविधियों को संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी होंगे। कंटेनमेंट जोन के सर्वेक्षण के लिए आवासों की संख्या तथा टीम का निर्धारण किया जाए। एक संक्रमित मरीज मिलने पर 25 मीटर क्षेत्रफल में तथा एक से अधिक संक्रमित पाए जाने पर 50 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। इन कंटेनमेंट जोन पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक टीम में स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकाय, ग्रामीण क्षेत्र कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन में से एक सदस्य शामिल रहेंगे। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी विभागों को कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग करने का निर्देश दिया।
निर्देशों का कराया जाएगा पालन
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों को घर पर काढ़ा पहुंचाने के लिए आयुष विभाग को निर्देशित किया गया है। जल्द ही मरीजों तक इसका लाभ पहुंचेगा। निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ