{"_id":"60e739c98ebc3ecadc7654af","slug":"sp-workers-sitting-on-dharna-as-soon-as-the-form-was-rejected-ambedkar-nagar-news-lko5860707140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा खारिज होते ही धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा खारिज होते ही धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। कटेहरी से ब्लॉक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी रघुविंदर सिंह यादव का पर्चा खारिज होने के बाद पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय व सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटेहरी ब्लॉक परिसर के समक्ष धरना शुरू कर दिया। सपा नेेताओं का आरोप है कि रघुविंदर का पर्चा साजिश के तहत खारिज किया गया है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को जिले के नौ ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया चली, जहां विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे खास घटनाक्रम कटेहरी ब्लॉक में हुआ, जहां सपा प्रत्याशी के तौर पर रघुविंदर सिंह यादव का नामांकन पत्र गड़बड़ी के चलते खारिज कर दिया गया। कहा गया कि जाति प्रमाणपत्र की बजाय निवास प्रमाणपत्र लगाया गया था। पर्चा खारिज होने की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताआें में हड़कंप मच गया।
कुछ ही देर में कई वरिष्ठ सपा नेता व कार्यकर्ता कटेहरी ब्लॉक पहुंच गए और कई तरह के आरोप लगाए। इस बीच पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पर्चा खारिज होने के विरोध में धरना शुरू कर दिया। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर साजिश के तहत रघुविंदर का पर्चा खारिज कर दिया गया। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर शाम तक धरना जारी था।