फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers should strengthen every booth

हर बूथ को मजबूत करें सपा कार्यकर्ता

Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP workers should strengthen every booth
अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रसूलपुर दियरा के पास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर दियरा के पास स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए हर बूथ को मजबूत करने की सलाह दी। कहा कि हर बूथ मजबूत होने पर ही विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिलेगी। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने दोस्तपुर के पास रसूलपुर दियरा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव पूर्वांचल के दौरे पर थे। बीते दिन उन्होंने मऊ में रैली करने के साथ ही गुरुवार को आजमगढ़ में सपा की ओर से आयोजित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद वह लखनऊ जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। सपा नेता महेंद्र यादव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता कर रसूलपुर दियरा में रुकने का आग्रह किया। दर्जनों साथियों के साथ महेंद्र ने रसूलपुर दियरा में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपना बूथ मजबूत बनाने पर जोर दें। बूथ मजबूत होने पर ही शानदार जीत मिलेगी। इस मौके पर अमन पटेल, हरिओम मिश्र, विक्रांत यादव, आलोक सिंह, रोहित यादव, अभिनव, विपिन, विजय व मलखान आदि मौजूद रहे। कई अन्य जगहों पर भी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोककर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed