फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP surprised everyone by dropping Ramamurthy from Tanda

सपा ने टांडा से राममूर्ति को उतार सभी को चौंकाया

Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP surprised everyone by dropping Ramamurthy from Tanda
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने टांडा से पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को मैदान में उतार सभी चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार बस इसकी घोषणा होना बाकी है। राममूर्ति अकबरपुर से विधायक बनने के बाद सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। उनका दावा इस बार भी अकबरपुर सीट पर था, लेकिन पार्टी ने यहां बसपा से आए पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को टिकट दिया हैै। राममूर्ति को आजमगढ़ जिले की सगड़ी सीट पर टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन नेतृत्व ने उन्हें टांडा से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार देर शाम या शनिवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जिले की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी, लेकिन टांडा सीट के लिए किसी का नाम घोषित नहीं किया था। अटकलें थीं कि टांडा की सीट गठबंधन के खाते में जाने के आसार हैं। अब टांडा को लेकर सपा ने चौंकाने वाला फैसला कर लिया है। पार्टी ने अकबरपुर से तीन बार सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा को टांडा से चुनाव लड़ाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

टांडा सीट पर पहले बसपा नेता लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा व जयराम वर्मा लंबे समय तक विधायक रहे हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से भी यहां कई विधायक हुए। बीते दो चुनाव से लालजी वर्मा ने टांडा सीट छोड़कर कटेहरी से चुनाव लड़ना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पूरे दिन इसकी चर्चा छाई रही। इसे देखते हुए सपा के स्थानीय दावेदारों ने टिकट की घोषणा होने से पहले ही उसे बदलवाने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed