{"_id":"61f43b227861fd586943dc64","slug":"sp-surprised-everyone-by-dropping-ramamurthy-from-tanda-ambedkar-nagar-news-lko615401177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने टांडा से राममूर्ति को उतार सभी को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने टांडा से राममूर्ति को उतार सभी को चौंकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने टांडा से पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को मैदान में उतार सभी चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार बस इसकी घोषणा होना बाकी है। राममूर्ति अकबरपुर से विधायक बनने के बाद सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। उनका दावा इस बार भी अकबरपुर सीट पर था, लेकिन पार्टी ने यहां बसपा से आए पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को टिकट दिया हैै। राममूर्ति को आजमगढ़ जिले की सगड़ी सीट पर टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन नेतृत्व ने उन्हें टांडा से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार देर शाम या शनिवार को होने की उम्मीद है।
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जिले की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी, लेकिन टांडा सीट के लिए किसी का नाम घोषित नहीं किया था। अटकलें थीं कि टांडा की सीट गठबंधन के खाते में जाने के आसार हैं। अब टांडा को लेकर सपा ने चौंकाने वाला फैसला कर लिया है। पार्टी ने अकबरपुर से तीन बार सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा को टांडा से चुनाव लड़ाने का निर्णय किया है।
टांडा सीट पर पहले बसपा नेता लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा व जयराम वर्मा लंबे समय तक विधायक रहे हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से भी यहां कई विधायक हुए। बीते दो चुनाव से लालजी वर्मा ने टांडा सीट छोड़कर कटेहरी से चुनाव लड़ना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पूरे दिन इसकी चर्चा छाई रही। इसे देखते हुए सपा के स्थानीय दावेदारों ने टिकट की घोषणा होने से पहले ही उसे बदलवाने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं।