फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP shock , dominated BSP

सपा को झटका, बसपा को दबदबा

Mon, 02 Nov 2015 11:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 43 पद के लिए चार चरण में कराए गए चुनाव में नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिले में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है। सबसे ज्यादा फायदा बहुजन समाज पार्टी को हुआ है। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनाव लड़ने वाली बसपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्वमंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा एक बार फिर से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने में सफल रही हैं। माना जा रहा है कि वे ही आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में बसपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार होंगी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव एक बड़ा सबक लेकर आया है। बिगड़े बोल के लिए लगातार चर्चा में आए टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान के विधानसभा क्षेत्र वाले टांडा व बसखारी विकास खंड की 9 सीट में से एक भी सीट पर सपा उम्मीदवार नहीं जीत सके। यहां सात सीटों पर बसपा ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेत्री व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विद्यावती राजभर की पुत्री अन्नू राजभर अकबरपुर षष्टम से चुनाव मैदान में थीं, वह मुख्य लड़ाई में ही नहीं आ सकी। जलालपुर से चुनाव लड़ने वाले सपा नेता विधानचन्द्र चौधरी को प्रदेश के दुग्धविकास मंत्री व अकबरपुर विधायक राममूर्ति वर्मा का अत्यंत करीबी जाना जाता है।


उन्हें भी पराजय का मुंह देखना पड़ा। अकबरपुर की अधिकांश सीटों पर सपा कार्यकर्ताओं को पराजय ही मिली। जलालपुर में बसपा के वरिष्ठ नेता सुभाष राय इस बार जिला पंचायत की अपनी सीट बरकरार नहीं रख सके, तो वहीं आलापुर में वरिष्ठ सपा नेता प्रेमनरायण यादव भी पराजित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed